ताज़ा ख़बरें

CM आवास पर तोड़फोड़ मामले 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली- 16 अप्रैल। उत्तरी जिले के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व मेयर जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद थाने से ही जमानत भी मिल गई। उक्त मामले में अभी तक कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश चल रही है।

पुलिस के अनुसार, बीते एक अप्रैल को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने जाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर तोड़फोड़ की थी। उन्होंने बूम-बैरियर एवं सीसीटीवी को तोड़ने के बाद मुख्य गेट पर भगवा रंग का पेंट पोत दिया था।

इस घटना को लेकर सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। करीब दो सप्ताह जेल में रहने के बाद उन्हें बीते दिनों जमानत मिल गई। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में अभी तक लगभग दो दर्जन आरोपितों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से आठ लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर जयप्रकाश और भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष वासु रुखड्ड को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दर्ज एफआईआर में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। जिसकी वजह से उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में करीब 14 ऐसे आरोपित हैं। जिनकी पहचान पुलिस कर चुकी है। पुलिस इन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश में है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। उस समय कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रश्न उठाए थे, क्योंकि उन्हें थाने से जमानत दी जा सकती थी। पुलिस द्वारा कोर्ट में ले जाने की वजह से इन आठ आरोपितों को जेल भेज दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस जिन आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। उन्हें थाने से ही जमानत भी मिल रही है। इसमें पूर्व मेयर जय प्रकाश और भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वासु रुखड्ड शामिल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button