
बिहार
CM नीतीश के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे आईसा के 3 छात्र नेता गिरफ्तार
भागलपुर- 22 फरवरी। समाज सुधार अभियान के दौरान मंगलवार को भागलपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेता सौरभ कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के लिए तिलकामांझी चौक पहुंचे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तिलकामांझी चौक पर तैनात सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस बल की सहायता से प्रदर्शन कर रहे तीनों छात्र को हिरासत में ले लिया।



