
चैत्र नवरात्र: माता की जयकारे के बीच गंगासागर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
मधुबनी- 19 मार्च। शहर में चैत्र नवरात्र को लेकर चहुंओर हर्षोल्लास के बीच कलश स्थापन की गई। इससे पूर्व शहर के गंगासागर तालाब परिसर स्थित चैती दुर्गा पूजा स्थल से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कलश शोभायात्रा गंगासागर चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक, बाटा चौक होते हुए पूजा स्थल पर पहुंचा। वहीं, माता दुर्गा दरबार की आकर्षक सजावट फूलों से की जा रही है।
शहर के गंगासागर तालाब परिसर स्थित मां श्यामा चैती नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णमोहन ने बताया कि 28 साल गंगासागर तालाब परिसर स्थित चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। समिति पूजा व्यवस्थापक कैलाश साह, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नारायण झा धीरू ने पूजा स्थल और तालाब घाट पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील करते हुए कहा कि चैती दुर्गा पूजा पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुओः की भीड़ जुटती है। पूजा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आचार्य बालकृष्ण झा के नेतृत्व में सात पंडितों द्वारा अनुष्ठान किया जा रहा है। पूजा के संचालन में समिति के मंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी दीपक कुमार दत्ता, पूजा प्रभारी बैजू यादव, किशोरी साह, विजय कारक, सुमन कुमार झा, शंभू झा, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य जुटे हैं। वहीं, धार्मिक महत्व की जानकारी देते हुए पं. ऋषिनाथ ने बताया कि इस साल चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा का आगमन पालकी पर हुई है।



