
CBSE दसवीं की परीक्षा में पत्रकार और शिक्षक के पुत्रों का उत्कर्ष प्रदर्शन
मधुबनी- 13 मई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें मधुबनी के घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के कई छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी एवं बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश के पुत्र सत्यप्रकाश ने 88 प्रतिशत अंक लाकर अपने माता-पिता सहित गांव समाज का नाम रौशन किया है। सत्यप्रकाश पटना में अध्ययनरत रहकर यह सफलता हासिल किया है। सत्यप्रकाश आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। वहीं बथनाहा निवासी पत्रकार सुशील कुमार के पुत्र आदित्य प्रकाश 80 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा उतीर्ण किया है। आदित्य प्रकाश केंद्रीय विद्यालय दरभंगा में अध्यनरत है और आगे नीट की तैयारी करना चाहता है। सत्यप्रकाश और आदित्य प्रकाश के इस सफलता पर दोनों छात्रों के शिक्षकों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव,समाजसेवी अशोक मंडल,राम नारायण प्रसाद,अम्बिका पब्लिक स्कूल के निदेशक विनोद सिंह,पत्रकार देवकांत झा,शम्भू नारायण जन,पूर्व सरपंच धर्मेंद्र मंडल एवं काशीनाथ चैधरी सहित गणमान्य लोग शामिल है।



