
बिहार
CBI और ED की छापेमारी हम पर दबाव नहीं बना सकती: ललन सिंह
पटना- 14 अक्टूबर। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी गब्बू सिंह के ठिकानों पर आज सुबह से चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी को लेकर पत्रकारों की ओर से पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी हम पर दबाव नहीं बना सकती है।
ठेकेदार गब्बू सिंह के उनके करीबी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि करीबी क्या होता है? जो करना है करने दीजिए। यह जानी हुई बात है कि भाजपा के विरोधी जहां रहते हैं, वहां सीबीआई,ईडी और इनकम टैक्स एक्टिव हो जाती है। इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ललन सिंह ने यह भी कहा कि करीबी होना कुछ नहीं होता है। अपना काम लोग करते रहें। यह पहले से जानी हुई बात थी कि बिहार में ऐसा होगा।



