
BSF में ट्रेड्समैन की परीक्षा में फर्जी अभ्यार्थी को किया गया गिरफ्तार
किशनगंज- 05 दिसम्बर। बीएसएफ में कांस्टेबल ट्रेड्समैन की लिखित परीक्षा में शामिल होने आए एक फर्जी अभ्यर्थी को बीएएसफ़ ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी को सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़ा गया अभ्यर्थी मनीष कुमार शकुराबाद जहानाबाद जिले का रहने वाला है। वह ओरिएंटल पब्लिक स्कूल केंद्र में परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान बायोमेट्रिक जांच व कागजातों की जांच में उक्त अभ्यर्थी के फर्जी होने की आशंका हुई।
कागजातों की जांच के दौरान यह लगा कि अभ्यर्थी मनीष कुमार किसी दूसरे की जगह परीक्षा देने आया है। आशंका होते ही अभ्यार्थी को बीएसएफ ने पकड़ लिया। इसके बाद बीएसएफ के अधिकारियों ने मामले की पड़ताल शुरू की। जिसमे अभ्यार्थी के कागजातों की मिलान की गई। जांच में यह पाया गया कि अभ्यार्थी अपने भाई की जगह ट्रेडमैन की लिखित परीक्षा में शामिल होने आया था।
कागजात भी ऐसे तैयार किये गए थे की इससे किसी को भी शक न हो। पकड़े गए युवक को सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां बता दें कि जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों में बीएसएफ के द्वारा कांस्टेबल ट्रेडमैन पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।



