बिहार

BPSC पेपर लीक मामले में EOU ने तेज की कार्रवाई, सचिव ने कहा- जांच के बाद होगी परीक्षा

पटना- 09 मई। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीपीएससी सचिव जीउत सिंह ने कार्रवाई के बारे में सोमवार को बताया कि विभिन्न जिलों के डीएम को बीपीएससी ऑफिस में तलब किया गया है, सभी पहुंचे हुए हैं। सी सेट का प्रश्न पत्र वायरल हुआ है, पुलिस को इसकी जांच सौंपी जा चुकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा को लेकर बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी और परीक्षा की डेट निर्धारित की जाएगी।

67 वीं प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामला”सिर्फ आरा के सेंटर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय से उन्हें परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस प्रशासन की टीम जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट से मीडिया को भी अवगत कराया जाएगा। जो प्रारंभिक परीक्षा हुई उसे रद्द कर दिया गया है। मामले को लेकर 20 जिलों के एडीएम आए थे। हम लोग साइबर सेल को पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच भी बहुत लम्बी नहीं चलेगी। परीक्षा की नई तारीख पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन सेंटर से ही पेपर लीक हुआ है, परीक्षा भी जल्द लेंगे।

बीपीएससी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। एआरबी के जवानों के साथ साथ अतिरिक्त बलों को बीपीएससी कार्यालय परिसर और उसके आसपास तैनात किया गया है। इस पूरे मामले की जांच करने के लिए बीपीएससी ने सभी जिले के अधिकारियों को बीपीएससी कार्यालय बुलाया था। मामले को लेकर बीपीएससी के सचिव जीउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सी सेट का क्वेश्चन पेपर वायरल हुआ था। जिसकी जांच पुलिस को सौंपी जा चुकी है। रविवार को बिहार में आयोजित हुए बीपीएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के लिए एक-एक कर अन्य जिलों से अधिकारी बीपीएससी कार्यालय पहुंचे हैं। दरअसल बीपीएससी बिहार के अन्य जिलों से बुलाए गए अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रश्न पत्र के लीक होने पर मंथन करेगा कि आखिर किन लूप होल के कारण इस अति महत्वपूर्ण परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से ठीक एक घंटे पहले ही लीक हो गया था।

67 वीं बीपीएससी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को बीपीएससी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। एआरबी के जवानों के साथ साथ अतिरिक्त बलों को बीपीएससी कार्यालय परिसर और उसके आसपास तैनात किया गया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच करने के लिए बीपीएससी ने सभी जिले के अधिकारियों को बीपीएससी कार्यालय बुलाया था। मामले को लेकर बीपीएससी के सचिव जियुत सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग कर कहा कि सी सेट का क्वेश्चन पेपर वायरल हुआ था। इसकी जांच पुलिस को सौंपी जा चुकी है।

बीपीएससी सचिव जिउत सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा को लेकर बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी और परीक्षा की डेट निर्धारित की जाएगी। जियुत सिंह ने कहा सिर्फ आरा के सेंटर वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय से परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस प्रशासन की टीम जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट से मीडिया को भी अवगत कराया जाएगा। जो प्रारंभिक परीक्षा हुई थी उसे रद्द कर दिया गया है। आज 20 जिलों के एडीएम बीपीएसी कार्यालय पटना आए थे। हमलोग साइबर सेल को पूरा सहयोग कर रहे हैं। जांच भी बहुत लम्बी नहीं चलेगी। परीक्षा की नई तारीख पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन परीक्षा जल्द ली जाएगी। जानकारी के मुताबिक सेंटर से ही पेपर लीक हुआ है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button