
रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाया जाना चाहिए : संजीव
मधुबनी- 11 मार्च। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध से उत्पन्न स्थिति को बहाना बनाकर जिले मे रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाया जाना चाहिए।जिला प्रशासन को जिले के सभी रसोई गैस एजेंसी पर प्रशासन के पदाधिकारी को नियुक्त कर उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर
निश्चित रूप से मुहैया कराई जानी चाहिए। ताकि कालाबाजारी पर विराम लग सके। श्री मिश्रा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत पिछले कई सालों से ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को उपलब्ध कराई गई रसोई गैस सिलेंडर की भी जांच होनी चाहिए। आखिर गरीब लोगों को मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर में गैस भराया जा रहा है या नहीं। या गैस सिलेंडर किसी बिचौलिए के हाथों में चला गया है। इसकी जांच जरूरी हो गया है। श्री मिश्रा ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए शीघ्र ही शासन और प्रशासन को जिला स्तर पर विशेष बैठक बुलाने बुलाया जाना चाहिए।



