
BIHAR:- सेकेंड स्टेट टॉपर बना मजदुर का बेटा
मधुबनी-31 मार्च। लदनियां प्रखंड के एक मजदूर का बेटा विवेक कुमार ठाकुर मैट्रिक परीक्षा 2022 में 486 अंक लाकर सेकेंड स्टेट टॉपर बनकर मधुबनी जिले का परचम लहराया है। विवेक को बधाई देने वाले का तांता लगा है। विवेक कुमार ठाकुर सिधपा पंचायत के बोन टोल निवासी श्याम सुंदर ठाकुर का द्वितीय पुत्र है। जो परसाही सिधपा अपग्रेड हाई स्कूल से मैट्रिक परीक्षा वार्षिक परीक्षा 2022 में दिया था। जिसमें 486 अंक लाकर सेकेंड स्टेट टॉपर बना है। विवेक दो भाई दो बहन है। उनके पिता श्याम सुंदर ठाकुर दिल्ली में ही मजदूरी करता है।
उनके बड़े भाई दीपक कुमार ठाकुर दिल्ली में ही एक डेंटल चिकित्सक के यहां काम करता है। माता छोटी देवी घरेलू महिला है। विवेक ने पूछने पर कहा कि आईएएस अधिकारी बनने का हमारी तमन्ना है। बेहतर परीक्षा फल का श्रेय अपने माता पिता, भाई एवं शिक्षकों को देता है।



