बिहार

BIHAR:- सिरफिरे युवक ने शादी करने जा रही दुल्हन और उसके पिता को मारी गोली, पिता की मौत

रोहतास- 27 अप्रैल। जिले में दिनारा थाना क्षेत्र के जोगेया मोड़ के पास एक सिरफिरे युवक ने शादी करने जा रही युवती और उसके पिता को गोली मार दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पिता की मौत सासाराम इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई, जबकि घायल युवती को बनारस इलाज के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एकतरफा प्रेम की भी चर्चा है। गोली मारने वाला युवक उसके बगल का और गोतिया (पट्टीदार) बताया जाता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनारा थाना क्षेत्र के भूई सेमरी डीह निवासी कुंज बिहारी सिंह अपने परिजनों के साथ पुत्री निभा कुमारी की शादी करने के लिए ट्रैक्टर से भलुनी धाम जा रहे थे । तभी गांव का ही एक सिरफिरा युवक गोविन्द कुमार सिंह मोटरसाइकिल से वहां पहुंचकर लड़की को भलुनी जाने से रोकने लगा जब इसके पिता तथा लड़की ने विरोध किया तो युवक ने लड़की तथा उसके पिता को गोली मर दी।

गोली लगते ही युवती तथा उसके पिता जख्मी होकर गिर गए। अचानक इस घटना को देख ट्रैक्टर पर सवार अन्य परिजनों में अफरा तफरी मच गई तथा ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। गोली मारने के बाद युवक फरार हो गया।

परिजन घायल पिता – पुत्री को दिनारा पीएचसी में लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर कर दिया। इसी क्रम में पिता कुंज बिहारी सिंह की मौत हो गई, जबकि युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम से बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों क सौंप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button