ताज़ा ख़बरें

BIHAR:-सासाराम में बच्चे की चोरी कर की नृशंस हत्या

आरा-28 दिसंबर। रोहतास जिले के सासाराम शहर के रिहायशी इलाके में नन्हे बच्चों को चोरी करने की घटना ने सासाराम वासियों की नींद उड़ा कर रख दिया है।रोहतास जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता से सासाराम में बच्चों की चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। हाल ही में बच्चा की चोरी कर भाग रहे एक संदिग्ध को परिजनों ने देख लिया था और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ कर बच्चे को बरामद कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।पुलिस ने बच्चा चुराने वाले के साथ सख्ती से पूछताछ नह की और नतीजा हुआ कि सासाराम के गजराज गौरक्षणि से बीते 17 दिसंबर को चोरी गए एक दूसरे बच्चे शिवपाल प्रसाद के पुत्र शुभम (11 वर्ष) का शव कुराईचक लालगंज के निकट नहर से बरामद किया गया है।

नृशंस हत्या कर फेंके गए बच्चे का ग्यारह दिन बाद आज नहर से शव बरामद होने के बाद सासाराम में सनसनी फैल गई है।समाज सुधार यात्रा पर सीएम की सासाराम में जनसभा को लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ था और उधर सासाराम में बच्चों को चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो उठा था। संभावना जताई जा रही है कि सीएम की सभा को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम के कारण चोरी करने वाला गिरोह बच्चे को सासाराम से बाहर लेकर निकलने में कामयाब नही हो सका और बच्चे की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।सूचना मिलते ही परिजन नहर पर पहुंचे और शव की पहचान की।बच्चे के शव की बरामदगी के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर दिया।परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से ये हत्या हुई है।आक्रोशित लोग पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

बताया जाता है कि गजराढ़ गौरक्षणि मुहल्ला निवासी शिवपाल प्रसाद का पुत्र शुभम बीते 17 दिसंबर की शाम को घर के पास खेलने के दौरान गायब हो गया था।एक घंटे तक अपने घर नहीं आने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की किन्तु कोई जानकारी नहीं मिली।थक हार कर सासाराम नगर थाना में अगले दिन 18 दिसंबर को शिवपाल प्रसाद के द्वारा सनहा दर्ज कराया गया। सनहा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजन बच्चे की फिरौती के लिए अपहरण की बात से इंकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही कोई पारिवारिक दुश्मनी है। बताया जाता है कि शिवपाल प्रसाद चाट चाउमीन का ठेला लगा कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। अगर पुलिस सक्रिय हुई होती तो बच्चे की हत्या नहीं होती।

घटनास्थल पर पहुंचे सासाराम नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव पर जख्म का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।।पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। चोरी की घटनाओं का भी पता लगाया जा रहा है और इस विंदु पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।हत्यारो की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button