
BIHAR:-सहरसा में नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी की खुलेगी शाखा
सहरसा-19 दिसंबर। नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना की ओर से सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में अध्यन केंद्र खोलने लिए नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना के कुलसचिव घनश्याम राय के नेतृत्व में एक जांच टीम शुक्रवार को महाविद्यालय आयेगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ अशोक कुमार सिंह ने आज यहां दी। सिंह ने बताया कि कुल 111 विषयों का अध्ययन केंद्र की स्वीकृति मिलेगी। उस दिन महाविद्यालय सभागार में एक संगोष्ठी नालंदा खुला विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र को लेकर रखा गया है। जिसका विषय है कोसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा में नालंदा खुला विश्वविद्यालय संभावना एवं विकास पर संगोष्ठी होगी।दूरदराज के छात्रों एवं जो नौकरी में रह कर उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं।उन सबको इस अध्ययन केंद्र के खुलने से पढ़ाई करने में सुविधा होगी और वे उच्च शिक्षा की डिग्री प्राप्त कर पाएंगे।



