बिहार

BIHAR:- सरस्वती पूजा पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम,साईबर सेल रख रही है नजर

बेगूसराय- 01 फरवरी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सरस्वती पूजा सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को कारगिल विजय भवन में डीएम अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में एसपी योगेंद्र कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सिंह, सभी एसडीओ एवं डीएसपी तथा समाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे। बैठक में डीएम ने सरस्वती पूजा के दौरान संभावित सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने के साथ-साथ डीजे पर प्रतिबंध लगाने, विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में कुशल गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही।

उन्होंने बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों से इसके लिए जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के परिप्रेक्ष्य मे स्थितियों पर नियंत्रण के लिए छह फरवरी तक सभी धार्मिक स्थलों को आमजनों के लिए प्रतिबंधित किए जाने के साथ ही सभी प्रकार के मेलों एवं प्रदर्शनी के आयोजन पर रोक है। ऐसी परिस्थिति में सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। आमजन अपने-अपने घरों में निजी तौर पर सरस्वती पूजा का आयोजन कर सकेंगे। स्कूल एवं कॉलेजों में सरस्वती पूजा के आयोजन में केवल शिक्षक भाग ले सकेंगे। छह फरवरी तक सभी स्थापित प्रतिमाओं को विर्सजित किया जाना आवश्यक होगा तथा एनजीटी के दिशा-निर्देश के आलोक में नदियों में प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमा का विसर्जन चिन्हित पोखर या कृत्रिम तालाब में ही किया जाना अनिवार्य है। इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को सरस्वती पूजा के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सभी डीजे संचालकों के साथ बैठक कर विभागीय निर्देश से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी एवं अन्य माध्यमों से नजर रखी जाएगी, ताकि शांति-व्यवस्था भंग करने वालों की तत्काल पहचान करते हुए उन पर कार्रवाई किया जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button