
BIHAR:- सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ मधुबनी के मुखियाओं ने भरी हुंकार, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ने कहा- पंचायत स्तरीय योजनाओं में सरकार एवं प्रशासन का हस्तक्षेप बर्दास्त नही, सोलर स्ट्रीट लाइट पर लग सकता है ब्रेक
मधुबनी- 17 दिसंबर। जिला मुख्यालय स्थित सीपीआई कार्यलाय में रहिका प्रखंड मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मिथिलेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनता के हितों एवं पंचायत स्तर पर अधिकारियों की मनमानी से विकास कार्यों में उत्पन्न हो रही समस्या सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के बाद प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि सरकार एवं प्रशासन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था के नियमों को दरकिनार कर विभिन्न पत्र के मध्यम से नया-नया नियम थौपा जा रहा है। जिसको लेकर सभी मुखिया काफी चिंचित हैं। जिस मकसद से पंचायती राज की स्थापना की गयी है, उस मकसद को हम सभी मुखिया पुरा नही कर पा रहे हैं। ग्राम सभा के माध्यम से अनुमोदित कर योजना करना है। जैसे सोलर स्ट्रीट लाईट हो या फिर कोई भी पंचायत स्तरीय अन्य योजनाऐं करना हो। लेकिन यहां सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा मनमाने तरीके से पत्र के माध्यम से योजना करने के लिए बाध्य किया जाता है। जिसको लेकर बैठक में चिंता व्यक्त की गयी है।
वहीं रहिका मनरेगा पीओ एवं रहिका प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेला रवैया देखा जाता है। तथा जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों से बात करने जाते हैं, तो उपलब्ध नही रहते है। अगर उपलब्ध रहते भी हैं, तो उनका रवैया जनप्रतिनिधियों के प्रति ठीक नही रहता है। आज की बैठक में प्रखंड के सभी मुखिय ने निर्णय लिया है कि पदाधिकारी एवं कर्मियों के अराजकता के खिफला सभी मुखिया एकजुट होकर अभियान चलाऐंगे। तथा मुखियाओं के मान-सम्मान के लिए जल्द जिला स्तर पर संघ का गठन कर इस लड़ाई को जिला से लेकर राज्य स्तर तक लड़ा जाएगा।
बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सह मुखिया मो.सनाउल्लाह, कोषाध्यक्ष सह मुखिया अनिल कुमार चौधरी,मुखिया मो.सज्जाद अंसारी,मुखिया ललन कुमार सिंह,मुखिया एकरामुल होदा,मुखिया जाहिदा खातुन,नरेन्द्र कुमार चौरसिया,विभाकर झा,मो.साबिर विनोद कुमार आदि मौजुद थे।



