
BIHAR:- समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को किया जाम
समस्तीपुर- 25 जून। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परतापुर के पास शुक्रवार की शाम अपराधियों ने प्रोपर्टी डीलर गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की सूबह स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर शव को रखकर समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम का नेतृत्व कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता भोला राय कर रहे थे। भोला राय का कहना कहना है की इन दिनों समस्तीपुर जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। जिससे आये दिन किसी न किसी की अपराधियों द्वारा हत्या कर दी जा रही है। एक मामला शांत भी नहीं होता है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है। उन्होंने कहा है कि मुक्तापुर स्थित रामेश्वर जुट मिल गेट नंबर-02 के पास लाईट की व्यवस्था नहीं है।वहां पर लाईट का इंतजाम कराया जाय, मृतक के परिजनो को उचित मुआवजा दिया जाय। गुड्डू सिंह के हत्यारा को अविलंब गिरफ्तार किया जाय। इधर हत्या की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार जाम स्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को आश्वाशन दिया। तथा कहा कि गुड्डू सिंह के हत्यारे को 30 जुन तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके आश्वाशन पर आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त किया। जिसके बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि शुक्रवार की संध्या रामेश्वर जुट मिल के पास अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोली से भून डाला, जब प्रॉपर्टी डीलर बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह समस्तीपुर मार्केट से अपने घर जा रहे थे। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। हत्या से आक्रोशित लोगों ने गुड्डू सिंह के शव के साथ परतापुर के पास जामकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।



