बिहार

BIHAR:- समस्तीपुर का यूवक चिकित्सक बन मधुबनी की यूवती को शादी का झांसा देकर ठगे 7.25 लाख

मधुबनी- 02 जून। समस्तीपुर निवासी एक फर्जी डॉक्टर ने शादी डॉटकॉम पर संपर्क कर मधुबनी की एक लड़की को शादी की झांसा देकर लड़की से 7 लाख 25 हजार रूपए का चुना लगा दिया। नगर थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर कॉलोनी वार्ड संख्या-30 निवासी 38 वर्षीय एक लड़की ने नगर थाना में समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर निवासी शिद्धिनाथ झा के पुत्र संजीव कुमार झा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। यूवती अपने आवेदन में बताई है कि शादी डॉटकॉम पर शादी के सिलसिले में मुझे संजीव कुमार झा ने संपर्क किया था। संजीव ने खुद को मुझे डॉक्टर बताया। तथा 15 दिसंबर 2023 को संजीव हमसे मिलने मधुबनी के एक होटल में आया। मिलने के बाद उन्होंने मुझे शादी का आश्वासन दिया। तथा अपने पिता से भी बात कराई। उनका परिवार हमें अच्छा दिखा एवं मुझे वे लोग खुद को एक प्रतिष्ठित परिवार और चिकित्सक बताया। इस लिए मैंने शादी की सोची। जुलाई माह में मधुबनी में शादी होने की बात उन्होंने स्वीकार की। शादी 10 जुलाई 2024 को तय हुई थी। इसकी जानकारी मैंने अपने परिवार वालों को भी दी थी। संजीव के पिता सिद्ध नाथ झा ने मुझे शादी का आश्वासन भी दिया। उसके बाद संजीव झा ने दलसिंहसराय में हॉस्पिटल खोलने के लिए पैसा देने की बात कही। क्योंकि वे खुद को डॉक्टर बता रहे थे। मैंने उसके विश्वास कर क्लीनिक खोलने के लिए सात लाख 25 हजार रुपया उनको दिया। पैसा भेजने के बाद उन्होंने मुझसे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तथा मैंने कहा कि जब शादी नहीं करेगा, तो पैसा मेरा वापस कर दो। इसके बाबजूद शादी से इनकार करने के बाद मेरा पैसा भी वापस नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि संजीव झा एवं उनके पूरे परिवार के द्वारा जान बूझकर मेरे साथ विश्वासघात और धोखाधड़ी किया। अंत में पता चला कि डॉक्टर होने का कोई प्रमाण नहीं है। तथा घर के स्थान भी सही नहीं पाया गया। वे पूरे परिवार फर्जी है। यूवती ने नगर थाना पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button