
क्राइम
BIHAR:- शराब तस्करी में प्रयुक्त बाईक के आरोप में मालिक गिरफ्तार
मधुबनी- 07 जनवरी। लदनियां थाना पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाईक मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। गिरफ्तार बाइक मालिक अयोधी मंडल उर्फ अयोध्या मंडल जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून 21 को शराब तस्करी मामले में जब्त बाइक सत्यापन में जब्त बाइक दिल्ली पट्टी के अयोधी मंडल उर्फ अयोध्या मंडल का निकला। इस कांड के अनुसंधानक सचिन कुमार ने आरोपी अयोधी मंडल उर्फ अयोध्या मंडल को जयनगर थाना क्षेत्र के दिल्लीपट्टी गांव से गिरफ्तार कर लिया।



