
BIHAR:- शराब के साथ 2 गिरफ्तार,कार भी जब्त
नवादा- 08 अप्रैल। नवादा जिले के रजौली के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान एक कार से 1 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया और कार को जब्त किया।
उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार ने झारखंड की ओर से आ रहे जेस्ट कंपनी के कार गाड़ी संख्या जेएच 01 डीडी 9343 को जांच के लिए रोका गया। जांच के क्रम में गाड़ी से 180ml का एक बोतल झारखंड निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया ।शराब मिलते ही गाड़ी में बैठे नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के गोपाल सिंह के पुत्र राहुल कुमार और झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव के निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र देवनंदन यादव को गिरफ्तार किया गया। इनकी गाड़ी को जब्त कर ली गई है। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।



