
क्राइम
BIHAR:- लदनियां में दबंगों ने घर बनाने से रोका
मधुबनी-27 दिसंबर। लदनियां में दबंगों द्वारा निजी जमीन में घर बनाने से रोकने का मामला प्रकाश में आया है। घर बनाने के एवज में रंगदारी की मांग की जा रही है। घटना को लेकर विजय कुमार ने लदनियां थाना में रामपुकार साह एवं 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया है कि इंदिरा आवास योजना के तहत घर बनाने का पैसा मिला है। अपनी पुश्तैनी जमीन पर जब घर बनाना शुरू किया तो ग्रामीण रामपुकार अज्ञात लोगों को बुलाकर जबरदस्ती निर्माण कार्य रोक दिया। घर बनाने के एवज में दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। रूपये नहीं देने पर गाली गलौज कर मजदूरों को भगा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
उधर,थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विजय कुमार द्वारा प्राप्त शिकायत की जांच की जा रही है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।



