
BIHAR:- लदनियां थाना क्षेत्र में मैजिक वैन दुर्घटना, 1 की मौत
मधुबनी-07 फरवरी। लदनियां थाना क्षेत्र के धौरी पुल के समीप एनएच-227 (104) रविवार की रात मैजिक वैन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही लदनियां थाना पुलिस शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया। इस बाबत पूछने पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह बताया कि मृतक की पहचान खजौली थाना अंतर्गत अकसपुरा गांव के रामचंद्र पंडित के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक अपने ससुराल रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा गांव से इसी थाना क्षेत्र के पिपराही गांव अशेश्वर पंडित के यहां बारात गया था। वे बारात से मैजिक वैन से लौट रहा था। कुहासा अधिक रहने चालक का संतुलन बिगड़ जाने से पद्मा योगिया गांव के बीच एनएच 227 (104) पर धौरी पुल के समीप वाहन नदी में पलट गई। वाहन पर सवार रामचन्द्र पंडित की मौत मौके पर हो गई। मृतक के पोता राधेश्याम पंडित के लिखित आवेदन पर केस दर्जकर किया गया है।



