
BIHAR:- राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मधुबनी- 20 अगस्त। हरलाखी थाना की पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को जलाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरलाखी के एक जनप्रतिनिधि के पुत्र मो. असमतुल्ला एवं दुसरा वीडियो वायरल करने वाले की पहचान बिटुहर गांव निवासी संजय मंडल के रूप बताया गया है। गौरतलब है कि 15 अगस्त के दिन हरलाखी के मुखिया के पुत्र के द्वारा अपने ग्रिल दुकान पर राष्ट्रध्वज में आग लगाकर लात मार मार कर जला रहा था। जिसका वीडियो उसके दुकान में कार्य कर रहे युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको लेकर बिटुहर गांव निवासी एमएचडीसी अध्यक्ष चंदन ठाकुर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया था। जिसके बाद बाद पुलिस ने उक्त दोनों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



