
BIHAR:- राजनगर थाना क्षेत्र में आमने-सामने बाईक टक्कर में एक की मौत
मधुबनी-07 फरवरी। राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मधुबनी-झंझारपुर मुख्य मार्ग बरहारा गांव के पास आपस में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 3 बजे दोपहर एक अपाची बाइक सवार झंझारपुर से मधुबनी की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा बाइक सवार रिचोल गांव से झंझारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरहरा गांव के पास दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें रिचैल गांव की ओर से आ रहे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मौत होते ही दुसरा बाईक सवार घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान रिचोल गांव निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार राय के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राजनगर थाना को दी। थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। तथा घटनास्थल पर जुटी भीड़ को हटाया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मृतक के परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।



