
क्राइम
BIHAR:- मोतिहारी में पेट्रोलपंप कर्मी से अपराधियों ने लूटे 4 लाख 76 हजार रूपये
मोतिहारी- 06जून। जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर संजय श्रीवास्तव से अपराधियों ने आज चार लाख 76000 की लूट लिया है। घटना पिपराकोठी फ्लाई ओवर के ठीक बीच की बतायी जा रही है।
पंपकर्मी चकिया टोल टैक्स के पहले बखरी बाजार स्थित विनय एंड संस पेट्रोल पंप से पैसे लेकर मोतिहारी जा रहे थे।इसी बीच अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है।
पीडित मैनेजर ने बताया कि एक अपाचे बाइक सवार उनका पीछा कर रहे थे और फ्लाईओवर पहुंचने पर अपराधियों ने आगे से रोककर मारा-पीटा और पिस्टल तान दिया। तभी दूसरे अपराधी ने मैनेजर के डिक्की से 476000 की राशि लूट ली और तेज़ी से मोतिहारी की तरफ भाग गए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



