ताज़ा ख़बरें

BIHAR:- मधुबनी शहर में बड़ी लूट, अपराधियों ने रेडिएंट कंपनी के कैशियर को गोली मारकर लूटे 2.25 लाख

मधुबनी-28 फरवरी। नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड में सोमवार को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर बाईक सवार रेडिएंट कंपनी के कैशियर नीतीश चंद्रा को अपराधियों ने गोली मारकर रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गया। घटना के तत्काल बाद सदर एसडीपीओ राजीव कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दिया।

सीसीटीवी कैमरा में फोटो जांच करते पुलिस अधिकारी—

सदर एसडीपीओ श्री कुमार स्टेडियम रोड में नंदनी इंटरप्राइजेज जहां से नीतीश चंद्र रुपया लेकर निकले थे के कार्यालय में जाकर सीसीटीवी की जांच की। घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि एक निजी कंपनी का कैशियर स्टेडियम रोड में अवस्थित नंदनी इंटर प्राइजेज से दो लाख 24 हजार 607 रुपया लेकर निकला था अपराधियों ने गोली मारकर रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। गंभीर जख्मी नीतीश चंद्रा को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button