बिहार

BIHAR:- मधुबनी जिले की जनसंख्या 45 लाख से बढ़कर हुई  59 लाख, जाति आधारित गणना रिपोर्ट से आए आंकड़े

मधुबनी- 27 जनवरी। मधुबनी जिले की जनसंख्या 4487379 से बढ़कर 59 लाख 12 हो गयी है। पिछले 11 सालों में जिले की आबादी में 1424621 की वृद्धि हुई है। जबकि पिछले 11 सालों में 912098 जनसंख्या की वृद्धि हुई थी। यह वृद्धि दर लगभग तीन प्रतिशत का दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा 21 जनवरी तक कराई गई जाति आधारित गणना के पहले चरण में मकान गणना की रिपोर्ट में सामने आया है। इस गणना रिपोर्ट के अनुसार जिले में मकान की संख्या 11 लाख 86 हजार है। यहां पर परिवारों की कुल संख्या 13 लाख 89 हजार है।

पिछले जनगणना में यह आंकड़ा 10 लाख 67 हजार दर्ज किया गया था। जबकि कुल आबादी  59 लाख 12 हजार की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को सौंपा गया है। पहले चरण में पुरुष और महिला की गणना अलग – अलग नहीं की गयी है। इसकी गणना पहली अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दूसरे चरण में होगी। इन आंकड़ों के अनुसार वृद्धि दर वर्ष 2001 में 26.51 फीसदी जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई थी। जबकि वर्ष 2011 में इस वृद्धि मेें कमी आयी थी। इस दौरान जनसंख्या में 25.51 की वृद्धि दर्ज किया गया था। लेकिन इस साल इसमें फिर से वृद्धि दर्ज किया गया है। इसमें लगभग दो फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया है। इसीतरह जिले का घनत्व 2001 में प्रतिवर्ग किमी   1021 दर्ज किया गया था।

वहीं 2011 प्रति वर्ग किमी 1282 घनत्व दर्ज किया गया। इस साल जनसंख्या में हुई वृद्धि के बाद जनसंख्या घनत्व 1497 हो गया है। हालांकि जनसंख्या का यह आंकड़ा मकानों की संख्या के आधार पर अनुमानित है। जाति आधारित गणना के बाद अंतिम आंकड़े सामने आयेंगे। जनसंख्या वृद्धि के आधार पर 2029 में 59 लाख होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा था।

मकान गणना की रिपोर्ट—

मकान की संख्या : 11 लाख 86 हजार

परिवारों की संख्या : 13 लाख 89 हजार

कुल आबादी : 59 लाख 12 हजार

 विगत वर्षो के आंकड़े—

  वर्ष: 2001 —- वर्ष: 2011

कुल आबादी    3575281           4487379

पुरुष          1840997            2329313 

महिला        1734284            2158066

वृद्धि दर       26.51                25.51

घनत्व          1021                1282

लिंगानुपात       942                 926

औसत साक्षरता   41.97              58.62             

पुरुष साक्षरता   56.79               70.14

महिला साक्षरता    26.25            46.16

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button