
बिहार
BIHAR:- मधुबनी के हरलाखी में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 युवक की दर्दनाक मौत
मधुबनी- 25 नवंबर। हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव बेनीपट्टी मुख्य पथ पर एक निजी स्कूल के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से दो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से मछली लेकर घर की ओर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक की पहचान हिसार गांव निवासी जयकिशन महतो के करीब 30 वर्षीय प्रमोद महतो एवं बीशो महतो के करीब 33 वर्षीय बिनोद महतो के रूप में बताया गया है।

इधर घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजेंश कुमार व शास्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। इस संबंध में थानाअध्यक्ष अजेंश कुमार ने बताया पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



