
बिहार
BIHAR:- मधुबनी के बलहा मुखिया पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मुखिया, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 24 फरवरी। बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के मुखिया सबाउद्दीन के ऊपर अज्ञात अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई। जिसमें मुखिया बाल-बाल बच गए। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुखिया अपने दरबाजे पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। मुखिया सबाउद्दीन ने बताया कि दो मोटरसाइकिल से पांच अज्ञात अपराधी आया, जिसमें एक अपराधी गाड़ी से उतर दोनों हाथ मे पिस्टल लेकर मुखिया के उपर तावड़ तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में किसी तरह की हताहत नही हुई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकुमार राय अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच करुमामले की जांच में जुट गए। घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।



