
BIHAR:- भागलपुर में संदिग्ध स्थिति में 4 की मौत,छानबीन में जुटी पुलिस, शराब पीने की बात आ रही सामने
भागलपुर- 13 मार्च। बिहार के भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में चार लोगों की मौत संदिग्ध स्थिति में हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में जिच्छो के किशोर यादव पिता नाम चिंटी यादव, नवीन यादव पिता सज्ज्न यादव तथा कुंदन झा शामिल हैं। छोटू यादव अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के के मुताबिक उक्त सभी लोगों ने कुछ दिन पूर्व जमीन की एक डील में मोटी कमाई की थी। जिसको लेकर ये लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी के दौरान शराब में किसी के द्वारा जहर मिलाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। एसएसपी बाबूराम राम रविवार को सुल्तानगंज थाना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन उनके मोबाइल पर फोन आते ही एसएसपी बिना निरीक्षण के वापस मुख्यालय के लिए रवाना हो गए हैं। उधर नवीन का दाह संस्कार शनिवार को बरारी श्मशान घाट पर कर दिया गया। मृतक के परिजन भी इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।



