
BIHAR:- बेतिया बैंक लूटकांड में 7 व्यक्ति गिरफ्तार, 1 किन्नर भी शामिल
बेतिया- 28 मई। बेतिया में विगत 22 को फिनो एयरटेल पेमेन्ट बैंक सुप्रिया रोड में लूट की घटना घटित हुई थी, जिस संबंध में बेतिया नगर थाना कांड सं0-379/2022 दिनांक-23.05.22 धारा-392 भा०द०वि० विरुद्ध तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध दर्ज हुई थी। इस कांड के उद्धमेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के नेत्तृव में एक छापामारी दल का गठन किया गया था।दल ने तकनिकी एंव मानवीय अनुसंधान के तहत कार्रवाई करते हुए कांड में सफल उद्धभेदन करते हुए लूट की घटना में लूटी गयी मोबाईल, लूट की घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साईकिल, पॉच आग्नेयास्त्र, 13 (तेरह) जिंदा कारतूस सहित अन्य अपराध की योजना बनाते हुए कुल-सात (07) अभियुक्तों को बैंक कर्मी से लूटी गई दो मोबाईल सेट, लूट की घटना में प्रयुक्त काला रंग का प्लस मोटर साईकिल, घटना के समय अपराधकर्मी द्वारा पहना हुआ कपड़ा। घटना में प्रयुक्त दो अर्द्ध स्वचालित पिस्टल। घटना में प्रयुक्त तीन देशी कट्टा (कुल-05 आग्नेयास्त्र), तेरह (13) जिंदा कारतूस लूट हुई रकम नगद-9000/- (नौ हजार) रुपया के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।
बेतिया नगर थाना इस संबंध में कांड दर्ज किया गया हैं। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति मनीष कुमार उम्र करीब 28 वर्ष जो धाना नगर बेतिया, बिक्की कुमार उम्र करीब 24 वर्ष चेलाभार थाना मंझौलिया जिला प० चम्पारण, बेतिया वर्तमान पता खिरियाघाट, जितेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष साकिन फतुआ थाना छौड़ादानो जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, बाबू लोहार उम्र करीब 24 वर्ष जितपुर मटियारिया वार्ड नं0-02 प० चम्पारण, बगहा हाल मोकाम गंडक कॉलोनी बेतिया, जय प्रकाश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष बड़ा बरवत थाना मुफसिल बेतिया, रिशु कुमार उम्र करीब 20 वर्ष न्यू बस स्टैण्ड वार्ड नं०-36 बेतिया के साथ अंजली किन्नर उम्र करीब 21 वर्ष गंगा पिपल थाना चिरैया जिला पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी निवासी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार किये गए लड़कों का उक्त कांड से पूर्व किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्तता नहीं है। सभी इस अपराध में नए हैं तथा इनके साथ लूटकांड में संलिप्त किन्नर का काम लुटे गए समानों का विक्री करना तथा लोगों को आकर्षित एवं सेटिंग कर लूट का अंजाम देने का काम था। इस कांड की उद्भेदन में प्रशासन को बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई तथा आपराधिक ग्राफ में कमी आई है।



