क्राइम

BIHAR:- बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय- 21 अक्टूबर। बेगूसराय में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। शनिवार की अहले सुबह भी बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र के बीहट गांव की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 गुरुदासपुर टोला निवासी भूषण महतो का पुत्र छोटू महतो उर्फ फुलटुस लौआगाछी छोटी लाइन के बगल में उसके डेरा पर अपने पिता के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान अहले सुबह करीब तीन बजे पिता के सामने ही गोली मार दिया।

गोली की आवाज सुनकर जब तक पिता की नींद खुली अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए तथा छोटू महतो उर्फ फुलटुस की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मजदूर की हत्या से हर कोई मर्माहत है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button