
BIHAR:- बेगूसराय में पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बेगूसराय-30 जनवरी। बेगूसराय पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्टल, मैगजीन और गोली भी बरामद किया गया।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मटिहानी पुरानी थाना चौक के समीप अपराधियों द्वारा फायर किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते हैं दो बदमाश पिस्टल फेंक कर भागने लगे, जिसे खदेड़ कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश मटिहानी निवासी विमल चौधरी के पुत्र कन्हैया चौधरी तथा कैलाश प्रसाद के पुत्र प्रवीण कुमार है। दोनों के पास से एक देशी पिस्टल, चार गोली तथा पिस्टल का एक मैगजीन बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेजा जा रहा है। कन्हैया चौधरी के विरुद्ध पूर्व से भी थाना में मामला दर्ज है तथा दोनों के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।



