क्राइम

BIHAR:- बिहटा में बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटे 1 करोड़ का सोना और 2 लाख नकदी

पटना- 24 नवंबर । राजधानी पटना के बिहटा में स्थित कन्हौली बाजार में गुरुवार की सुबह दुकान खोल रहे आभूषण व्यवसायी जितेंद्र गुप्ता से हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने करीब एक करोड़ का दो किलो सोना और दो लाख रुपये नकदी लूट लिया। घटना को अंजाम देन के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा और नेउरा पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी की लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आये।

व्यवसायियों ने बिहटा-नेउरा मुख्य मार्ग किया जाम—

घटना से आक्रोशित व्यवसायी समेत आसपास के लोगों ने पुलिस पर विफलता का आरोप लगाते हुए दुकान के सामने ही बिहटा-नेउरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग टायर जलाकर हंगामा कर रहे थे। पुलिस शाम तक अपराधियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि पटना के बिहटा क्षेत्र में इन दिनों अपराधी लूटपाट,हत्या,चोरी, गोलीबारी की घटना लगातार घट रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button