
BIHAR:- बिरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल’ उद्घाटन पर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन
पटना- 27 मार्च। ‘बिरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल’, नौबतपुर (अजवाँ) का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। तथा विद्यालय परिसर में राज्य स्तर पर Bihar cup Karate competition’ का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के सभी जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विद्यालय के उद्घाटन समारोह’ एवं कराटे प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक तथा औपचारिक कार्यक्रमों का प्रायोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धार्थ सिंह -विधायक,विक्रम द्वारा हुई, इन्होंने रिबन काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। तथा इन्होंने निर्देशक नीरज कुमार का धन्यवाद किया। कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के विद्यालय का निर्माण अत्यंत सराहनीय कदम है। तत्पश्चात Welcome Song तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विभिन्न जगहों से आये ने इसका आनंद उठाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष बलदेव प्रसाद, निर्देशक नीरज कुमार, प्रधानाध्यापक बी. थॉमस, समन्वयक पूजा सिंह, BOMIS पूर्व क्षेत्र प्रबंधक रवि रंजन एवं विद्यालय के शिक्षण और और शिक्षण कर्मचारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



