बिहार

BIHAR प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला

पटना- 05 जून। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव काे देखते हुए बिहार में अधिकारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। राज्य सरकार ने एक बार फिर बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशास विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना गुरुवार काे जारी कर दी गई है।

जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, उनमें अपर सचिव, संयुक्त सचिव एवं अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं समकक्ष स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

राजीव कुमार को पटना जनसंपर्क अपर सचिव की जिम्मेदारी—

जारी अधिसूचना के अनुसार बेतिया के अपर जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह को पटना जनसंपर्क विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं सुपौल के अपर जिला दंडाधिकारी राशीद कलीम अंसारी को सामान्य प्रशासन का प्रशासिनक पदाधिकारी बनाया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button