
BIHAR:- पीएनबी बैंक लदनियां से लाखों रूपये घोटाले का मास्टरमाइंड पूर्व कैशियर सिल्लीगुड़ी से गिरफ्तार
मधुबनी-05 फरवरी। लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने एएसआई सच्चिदानंद सिंह के साथ वर्षों से फरार चल रहे पंजाब नैशनल बैंक लदनियां शाखा से करीब 55 लाख रुपये घोटाले कांड के मास्टरमाइंड पूर्व कैशियर संजय कुमार को वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे नाटकीय ढंग से सिल्लीगुड़ी के मलागूड़ी से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व कैशियर संजय कुमार की गिरफ्तारी स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना है।
लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जो इस कांड के अनुसंधानक भी है ने बताया कि इस कांड के मास्टरमाइंड अभियुक्त संजय कुमार को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त पूर्व कैशियर संजय कुमार मूल रूप से पूर्णियां के मरंगा का रहने वाला है। उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना ट्रेस छुपाने के नियत से सिल्लीगुड़ी के मालागुड़ी में स्थायी रूप से रहने लगा। भारी मशक्कत के बाद बैज्ञानिक अनुसंधान के बाद उनका ट्रेस मिला। मोबाइल लोकेशन पर शुक्रवार को सिल्लीगुड़ी के मालागूड़ी पहुंचकर नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि 2016 में पीएनबी लदनियां शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजय कुमार के लिखित आवेदन पर लदनियां थाना में केस संख्या-135/16 दर्ज किया गया। केस में मुख्य अभियुक्त पूर्व कैशियर संजय कुमार सहित 19 को अभियुक्त बनाया गया। इस कांड के मुख्य अभियुक्त पूर्व कैशियर संजय कुमार पर करीब 55 लाख रुपये घोटाले का लगाया गया है। केस के तीन आरोपित जमानत पर है। पुलिस मुख्य अभियुक्त संजय कुमार को पकड़ने के लिए वर्षों तक दर दर की खाक छानती रही।



