
BIHAR:- निर्वाचित मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
पटना- 14 दिसंबर। राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के रामपुर फरीदपुर पंचायत से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए मुखिया नीरज कुमार की मंगलवार को चुनावी रंजिश में गोली मार हत्या कर दी गई।
मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नव निर्वाचित मुखिया नीरज कुमार वर्मा फरीदपुर बाजार स्थित अपने कार्यालय में थे। इस दौरान हथियारों से लैस एक बाइक पर आये दो अपराधियों ने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में दो गोली मुखिया के सिर में लगी और कई गोलियां उनके शरीर पर लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।
घटना के बहुत देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, इससे गुस्साए समर्थकों ने शिवाला नौबतपुर सड़क को जाम कर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने कुछ पुलिस वालों को बंधक बना लिया और पथराव भी किया। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गयी है । घंटो बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और जाँंच पड़ताल में जुटी है।



