
BIHAR:- दिल्ली से अपहृत लड़की मधुबनी के बसुआरी से बरामद, अपहृता युवक फरार
मधुबनी- 08 अप्रैल। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बसुआरी गांव से स्थानीय पुलिस की सहयोग से दिल्ली से भगाई गई लड़की को दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया। जिसे सोमवार को वे अपने साथ ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के परसा गांव की एक लड़की जो दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रहती थी वो एक दिन अपनी सहेली से मिलने गई तो फिर वापस घर नही लौटी लड़की के पिता को अपने लड़की के अपहरण होने का शंका हुआ तो उन्होंने दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस को दिए गए शिकायत में पिता ने बताया कि दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में रहते हैं। लड़की 6 मार्च को घर से किसी सहेली से मिलने के लिए निकली थी। इसके बाद लौट कर नही आयी। खोजबीन करने पर कहीं पता नही चला। हारकर पिता ने 8 मार्च को अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद ओखला पुलिस जांच में जुट गई। मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया तो बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बसुआरी गांव का लोकेशन निकला। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के एसआई दीपक कुमार, पीएसआई सोनिका एवं कॉन्स्टेबल जितेन्द्र रविवार को घोघरडीहा थाना पंहुचे। जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से लोकेशन के आधार पर रविवार की देर शाम बसुआरी गांव से लड़की को बरामद किया गया जबकि लड़का भागने में सफल रहा। सोमवार को दिल्ली पुलिस न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को अपने साथ दिल्ली ले गई। बताया जा रहा है कि लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए बसुआरी गांव के लड़का जो चंडीगढ़ में रहता था से दोस्ती हुई और शादी करने के लिए दोनो दिल्ली से भागकर गांव आ गया।



