
BIHAR:- दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सहित 8 जिलों में बनेगा 15 रेलवे ओवरब्रिज,जाम से मिलेगी निजात
पटना- 28 जून। बिहार के लोगों को अब जल्द ही सड़क पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल पायेगा। बिहार सरकार ने राज्य के कई ऐसे जिलों का चयन किया है, जहां ज्यादा जाम की समस्या होती है और यहां ब्रिज मनाने से लोगों को जाम से जुझना नहीं पड़ेगा।
राज्य सरकार ने जाम लगने वाले 15 रेलवे क्रॉसिंग की पहचान कर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। इन 15 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण सेतु बंधन योजना के माध्यम से किया जाना है। जिसके निर्माण में 1175 करोड़ 79 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान सरकार ने लगाया है।

पथ निर्माण विभाग के अनुसार दरभंगा,समस्तीपुर,पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर,पश्चिमी चम्पारण,नवादा, बेगूसराय और कटिहार में 15 आरओबी बनाने का फैसला लिया है। सभी 15 आरओबी के निर्माण में 1175 करोड़ 79 लाख खर्च होंगे। जिसमें 669 करोड़ 29 लाख राज्य सरकार वहन करेगी।
उल्लेखनीय है कि है कि इससे पूर्व बिहार में ‘सेतु भारतम योजना’ के तहत भी आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। ‘सेतु भारतम योजना’ के माध्यम से 21 आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें से 19 आरओबी निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है।जबकि दो का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बाकी बचे 17 आरओबी पर काम चल रहा है।



