
BIHAR:- तीन जिले की उत्पाद व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी में 34 लोग गिरफ्तार
सहरसा- 07 दिसम्बर। जिले में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले एवं बेचने वाले का अवैध धंधा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।
उत्पाद विभाग एवं पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाए जाने के बावजूद आए दिन पीने वाले एवं बेचने वाले की गिरफ्तारी की जा रही है। उत्पाद विभाग द्वारा 3 जिलों की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान कुल 34 लोगों की गिरफ्तारी हुई। उत्पाद अधीक्षक राज किशोर प्रसाद ने बताया कि सहरसा मधेपुरा और सुपौल जिले के उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रखंड एवं सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से लोगों की जांच भी की गई। जिसमें पीने वाले तथा बेचने वाले 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग के द्वारा आगे भी रात भर निरंतर छापामारी अभियान चलाया जाएगा।



