क्राइम

BIHAR:- डकैतों का मुख्य सरगना सद्दाम किशनगंज से गिरफ्तार

अररिया- 18 मई। जोगबनी के महेश्वरी चौक स्थित किसान सुधीर साह के घर हथियारबंद अपराधियों द्वारा किये गये डकैती में शामिल मुख्य सरगना सद्दाम को जोगबनी थाना पुलिस ने किशनगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।सद्दाम डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद किशनगंज स्थित अपने घर में छिपकर रह रहा था।जोगबनी थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के मदद से किशनगंज में दबिश देते हुए सद्दाम की गिरफ्तारी की है।मामले में अबतक दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।जबकि छह डकैत अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।सद्दाम से पहले घटना क्रियान्वयन के समय ही गृहस्वामी के पुत्र ने ही साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके से पकड़ा था।घटना में आठ बदमाशों के शामिल होने की बात कही जा रही है।वहीं सभी बदमाशों को जोगबनी में ही रात्रि के समय भोजन उपलब्ध कराया गया था।जिसकी तलाश में भी जोगबनी थाना पुलिस लगी है।

ग़ौरतलब हो कि 11 मई की रात जोगबनी के महेश्वरी चौक वार्ड संख्या 18 स्थित किसान सुधीर साह के घर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोलते हुए नगदी सहित नौ लाख रुपये की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।इतना ही नहीं बदमाशों ने घर के सदस्यों के साथ मारपीट की जजतना को भी अंजाम दिया था और एक बुजुर्ग महिला सुशीला देवी की पिटाई करते हुए जबरन उनके कान की बाली को नोचते हुए छीन लिया था,जिसके कारण बुजुर्ग महिला घायल भी हो गयी थी।मुख्य ताला को तोड़ते हुए बदमाशों ने घर मे प्रवेश किया था और घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में गृहस्वामी के पुत्र ने एक बदमाश मोजेबुर रहमान को रंगेहाथ पकड़ भी लिया था।मोजेबुर रहमान भ्य किशनगंज का रहने वाला है और उन्होंने पुलिस को मामले को लेकर कई अहम सुराग दिए थे। उनके द्वारा पुलिस को जानकारी दी गयी थी कि घटना में आठ सदस्य थे और उनका सरगना किशनगंज के रहने वाले सद्दाम है।थाना के बगल में ही देर रात हुए उस घटना से जोगबनी निवासी स्तब्ध थे और पुलिसिया कार्यशैली और रात्रि गश्ती को लेकर सवाल भी उठने लगे थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button