
BIHAR:- झंझारपुर में 10 उम्मीदवार चूनावी मैदान में, नाम वापसी के अंतिम दिन किसी ने नही लिया नाम वापस
मधुबनी- 22 अप्रैल। झंझारपुर लोकसभा के चुनावी मैदान में कुल दस उम्मीदवार नजर आऐंगे। सोमवार को नाम वापसी के दिन एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नही लिया। जिसके साथ ही सभी दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। मालुम हो कि 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच में कुल 17 उम्मीदवार में से दस उम्मीदवार का नामांकन पत्र सही पाया गया था। जबकि सात उम्मीदवार के नामांकन पत्रों में त्रिूटीय के कारण रद कर दिया गया था। सोमवार 22 अप्रैल को नाम वापसी के दिन एक भी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस नही लिया। जिसके साथ ही झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में दस उम्मीदवार चुनाव मैदान उतर गए हैं और अपने-अपने चूनाव अभियान में चुट गए हैं। इस क्षेत्र में मतदान आगामी 07 मई को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इधर समाहरणालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए जिला प्रषासन जूट गया है।



