
BIHAR:- जदयू ने 10 नगर अध्यक्ष एवं 11 मुख्य जिला प्रवक्ता किये मनोनीत, मधुबनी के प्रवक्ता बने राजेश्वर चौपाल
पटना- 07 फरवरी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने पार्टी को मजबूत करने में लगातार लगी हुई है। पार्टी के 11 प्रकोष्ठों का गठन करने के बाद अब जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने समवार को संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए जिलों में 10 नगर अध्यक्ष मनोनीत किये है साथ ही 11 जिलों में नये मुख्य जिला प्रवक्ता बनाया है।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी नव मनोनीत नगर अध्यक्षों एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं को बधाई दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले साथियों को सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जिलों में ये बदलाव संगठन को और धारदार बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे सभी सांगठनिक कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास-कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
कुशवाहा ने कहा कि संगठन के लिए हर साथी एक समान महत्वपूर्ण हैं, चाहे वो प्रदेश स्तर पर कार्य कर रहे हों या गांव स्तर पर। पार्टी हर स्तर के समर्पित कार्यकर्ता का ध्यान रखेगी। संगठन के जो साथी जिस भी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करेंगे, उन्हें पार्टी सम्मानित करने का काम करेगी।
मनोनीत किये गये 10 नगर अध्यक्षों में मुजफ्फरपुर (नगर)- प्रो. अरुण पटेल, दरभंगा (नगर)- सुशील कुमार कानोडिया, पूर्णिया (नगर)- अविनाश कुमार, कटिहार (नगर)- रमेश महतो, बेगूसराय (नगर)- जवाहरलाल भारद्वाज, भागलपुर (नगर)- राजदीप राजा, बिहारशरीफ (नगर)- गुलरेज अंसारी, गया (नगर)- राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल, आरा (नगर)- जयप्रकाश चौधरी और पटना (नगर)- रवीन्द्र पटेल शामिल है ।
11 जिलों में मनोनीत नए मुख्य जिला प्रवक्ताओं में सीतामढ़ी- प्रो. अमर सिंह, दरभंगा- डॉ. अंजीत चौधरी, मधुबनी- राजेश्वर चौपाल, अररिया- पवन मिश्रा, किशनगंज- प्रह्लाद सरकार, गोपालगंज- प्रमोद पटेल, नालंदा- धनंजय देव, भोजपुर- अंजनी कुमार सिंह, गया- अवध बिहारी पटेल, सारण- दिनेश कुशवाह और पटना- अंजनी पटेल के नाम शामिल है



