
BIHAR:- जगदीशपुर के सीओ 50 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटना-10 दिसंबर। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने आज वीरेंद्र पासवान, राजस्व कर्मचारी पंचायत बमनियाय पंचायत आयर, पंचायत बरतीय अंचल कार्यालय, जगदीशपुर, जिला- भोजपुर को 50,000 रुपये लेते अंचल-सह-प्रखंड कार्यालय परिसर, जगदीशपुर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।
परिवादी लाल जी सिंह पिता हनुमान सिंह ग्राम कुम्हा बभनियाव, थाना- आयर जिला भोजपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 07.12.21 को शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी वीरेन्द्र पासवान,राजस्व कर्मचारी,अंचल कार्यालय, जगदीशपुर जिला भोजपुर द्वारा परिवादी के भाभी विजयंती देवी, पति- राम जी सिंह एवं इनके नाम का जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 50,000 रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाए जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता अरुण कुमार पासवान, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त वीरेन्द्र पासवान को पचास हजार रुपये रिश्वत लेते अंचल-सह-प्रखंड कार्यालय परिसर, जगदीशपुर,जिला-भोजपुर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरान्त माननीय न्यायालय,निगरानी,पटना में उपस्थापित किया जायेगा।



