
BIHAR:- गृहमंत्री के खिलाफ मधुबनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
मधुबनी- 24 दिसंबर। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय से स्टेशन चैक तक अंबेडकर के सम्मान में अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। इस दौरान बताया कि, देश के गृह मंत्री जिस संविधान की शपथ खाकर गृह मंत्री बने उसी संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर के लिए अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर संसद में उन्हें अपमानित करने का काम किया। देश के 140 करोड़ जनता माफ नहीं करेगी। अमित शाह जबतक देश से माफी नहीं मांगेंगे और पद से इस्तीफा नहीं देंगे, तबतक कांग्रेस का आन्दोलन जारी रहेगा। विरोध मार्च में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,नलिनी रंजन,सत्येंद्र पासवान, आनंद झा,अभिनव पाठक,ज्योति झा,अनिल कुमार,उपेंद्र यादव,अशोक कुमार,अकिल अंजुम,अनुरंजन सिंह,अजहर गुड्डू,रणधीर सेन,जमील अंसारी, टेकनाथ पाठक,सुल्तान शम्सी,मो.ग्यासुद्दीन,ललन झा,अकील अंजुम, मो.कमालुद्दीन,कौशल किशोर,नसीरुल हसन,नासीर हुसैन,सुनील झा,लालू यादव, सुरेश चंद्र झा,मुकेश कुमार पप्पू,आलोक झा,अनिल चंद्र झा,मो.साबिर, विनय झा,गगन कुमार थे।



