क्राइम

BIHAR:- गया में पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख नगद और मोबाइल की लूट

गया- 09 मई। गया जिला के गुरारू थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव के समीप सोमवार को वरोरह गांव में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक नीरज कुमार से दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर दो लाख रुपये नगद और मोबाइल फोन को तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने लूट लिया।

नीरज ने बताया है कि उक्त रुपये गुरारू – मथुरापुर स्टेट हाईवे 69 पर स्थित मटुक विगहा गांव के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से निकाल कर वरोरह गांव स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र में ले जा रहे थे । तभी महुआइन – तिनेरी सड़क में एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया । मोटरसाइकिल रुकते ही अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली । फिर कनपटी पर पिस्तौल हटा दिया और उनका मोबाइल फोन व रुपया लूट लिया । घटना को अंजाम देकर तीनों अपराधी अपनी मोटरसाइकिल से भाग निकले । घटना की सूचना मिलने पर छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे गुरारू के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने पूछे जाने पर कहा है कि फिलहाल अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है । पुलिस अपराधियों की तलाश में कई स्थानों पर छापामारी की है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद गुरारू और आसपास के थाना क्षेत्र में पुलिस दो पहिया वाहनों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button