
क्राइम
BIHAR:- गया में JDU नेता सुनील सिंह की गोली मारकर हत्या
गया- 11 फरवरी। बिहार में गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता सुनील कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक सलेमपुर मोहल्ला निवासी जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह शुक्रवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घर पहुंचे, वैसे ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।



