
क्राइम
BIHAR:- कैमूर में हाइवा ने ई-रिक्शा को रौंदा, 3 की मौत
भभुआ- 12 जून। बिहार के कैमूर जिले के भभुआ चांद सड़क पर रविवार को एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।घटना भभुआ चांद सड़क पर चैनपुर थाना के अमाव गांव के पास घटी।घटना से गुस्साए लोगों ने दो घण्टे तक सड़क जाम रखा।प्रदर्शनकारी परिजनों को मुवावजा,घायलों के सरकारी खर्चे पर इलाज की मांग कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक गिट्टी मिक्सर लदे हाइवा ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे सिरबिट गांव के दिलीप राम,शिवगहन कुशवाहा और मुरही देवी की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है।ये सभी लोग सिरबिट से ई रिक्शा से भभुआ आ रहे थे।तभी ये हादसा हो गया।


