
क्राइम
BIHAR:- एसटीएफ-सीआरपीएफ ने जमुई के झाझा में नक्सली ठिकानों पर की कार्रवाई
पटना/जमुई-13 दिसंबर। बिहार में नक्सल प्रभावित जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के जुरपनिया जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सहित हथियार बरामद किया गया है।
जमुई एसपी ने सोमवार को बताया कि छापेमारी के दौरान 100 किलोग्राम विस्फोटक,एक देशी कट्टा,एक मस्केट राइफल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जंगल में सुरक्षा बलों की गश्ती को नुकसान पहुंचाने के इरादे से योजना बनाई गई थी ।
उन्होंने कहा कि विस्फोटक पदार्थ एवं हथियार रखने के मामले में यूपीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि एसटीएफ को कुख्यात नक्सली पिंटू राणा के द्वारा हथियार एवं विस्फोटक छुपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी।



