एजुकेशन

BIHAR:- इंटर की परीक्षा में सब्जी विक्रेता का बेटा अंकित बना बिहार टॉपर, बनना चाहता है सिविल सर्विसेज में अधिकारी

पटना- 17 मार्च। बिहार बोर्ड की परीक्षा में पटना शहर के इंद्रपुरी स्थित उदय नगर रोड नंबर 10 निवासी,सब्जी विक्रेता वीरेंद्र के पुत्र अंकित ने बिहार बोर्ड में टॉप किया है। 17 वर्षीय अंकित कुमार गुप्ता ने कॉमर्स में 473 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। वह पटना के बीडी कॉलेज का छात्र है। अंकित को 94.6 प्रतिशत अंक मिला है।

अंकित ने बताया कि पढ़ाई के लिए उसकी मां पिंकी देवी व पिता वीरेंद्र साव दोनों प्रेरणा देते थे। पिता एक मामूली सब्जी विक्रेता हैं। अंकित ने कहा कि मां-पिता को कठिन मेहनत करता देख शुरू से ही मन में था कि कुछ बेहतर करना है। उसके लिए दिन-रात मेहनत करता था। इसी का परिणाम है कि आज उसकी मेहनत ने रंग दिखाया। अंकित ने कहा कि उसके पिता ने कभी भी उसे सब्जी बेचने के काम में नहीं लगाया। वह देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा सिविल सर्विसेज की नौकरी करना चाहता है।

अपनी पढ़ाई को लेकर उसने कहा कि जरूरी नहीं है कि 24 घंटे में 18 घंटे पढ़ाई की जाए। आप आठ-दस घंटे भी पढ़ाई करके मुकाम हासिल कर सकते हैं। मैं केवल दस घंटे अपनी पढ़ाई में लगाता था। हालांकि, इसमें मैं कभी गैप नहीं करता था। मैं सोशल मीडिया पर भी थोड़ा बहुत एक्टिव रहता हूं लेकिन वह भी अपनी पढ़ाई के लिए ही। अंकित ने कहा कि कभी भी मैंने कोचिंग का सहारा नहीं लिया। सेल्फ स्टडी को ही अपना हथियार बनाया।

उल्लेखनीय है कि अंकित के पिता कभी ठेले पर तो कभी अस्थाई दुकान लगाकर पिछले 20 साल से सब्जी बेच रहे हैं। किराए के घर में रहकर बच्चों की परवरिश करते हैं। बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सके इसलिए अंकित की मां सरिता बुटीक में सिलाई का काम करती है। अंकित दो भाई हैं। छोटा भाई रौनक अभी छठी कक्षा में है। अंकित के पिता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा कोई बड़ा अधिकारी बने।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button