स्पोर्ट्स

बिहार के खिलाडियों को सरकारी नौकरी और खेल सम्मान राशि का मिला बड़ा तोहफा

राजगीर में समारोह 05 अक्टूबर को, सीएम नीतीश करेंगे खेल सम्मान राशि का वितरण

पटना- 04 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के 87 उत्कृष्ट खिलाडियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र और 813 खिलाडियों के बीच करीब आठ करोड़ रुपए की खेल सम्मान राशि का वितरण किया जाएगा। राज्य खेल अकादमी राजगीर में एक समारोह में 05 अक्टूबर को आयोजित होगा।

उक्त जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि सरकार की मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अन्तर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया जा रहा है। 87 खिलाडियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया जा रहा है।
नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 4200/- पे ग्रेड में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें 8 महिला खिलाड़ी हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के 5400/-पे ग्रेड में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है, 1900-2000/-पे ग्रेड में निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रुप में 11 खिलाडियों का चयन हुआ है।
आगे श्री शंकरण ने बताया कि इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाडियों,प्रशिक्षकों,खेल संघों एवं खेल अधिकारियों सहित कुल 813 लोगों के बीच करीब आठ करोड़ (7,99,80,893/-) रुपये की खेल सम्मान राशि भी इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों वितरित की जाएगी। खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी,631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक,5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ष 2022 से इस वर्ष 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाडियों के बीच बीच करीब 23.5 करोड़ की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button